सहरसा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर; प्रभारी मंत्री बोले- हर दिल में बसा है तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सहरसा में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर पटेल मैदान पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

 

Sponsored Advertisement

तिरंगा यात्रा के दौरान सहरसा का पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

 

यात्रा में बिहार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, भाजपा के कई नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग और नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा समेत कई वरीय पदाधिकारी भी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।

 

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।

 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारत की लगभग 140 करोड़ आबादी के हर दिल में तिरंगा है। हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प देशवासियों का है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के वीर पूर्वजों के बलिदान, त्याग और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है।

 

उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

 

 

Related Posts

सहरसा में जमीन बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, डीएम से लगाई गुहार

सहरसा शहर क्षेत्र में जमीन की बिक्री पर लगी रोक के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे केशरी परिवार के चार भाइयों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जमीन बिक्री…

ऑटो पलटने से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुए ऑटो हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *