नशा मुक्त कोशी अभियान में बड़ी सफलता, 1638 तस्कर गिरफ्तार; उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

कोशी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के निर्देश पर फरवरी 2026 से चल रहे इस अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। अभियान में आम लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, अभियान शुरू होने से अब तक कुल 57,878.49 लीटर अवैध शराब, 2,384.77 लीटर अवैध कफ सीरप, 4,870.146 किलोग्राम गांजा और 6,750.792 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इसके अलावा 8,824 एमएल नशीला इंजेक्शन और 325 नशीली टैबलेट भी जब्त की गई हैं।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने 2 विदेशी निर्मित पिस्टल, 5 देशी कट्टा, 1 देशी गन, 3 मैगजीन और 21 कारतूस भी बरामद किए हैं। कार्रवाई में 39 मोबाइल फोन, 13 चारपहिया वाहन, एक नाव और एक ट्रक के साथ 55 लाख 53 हजार 96 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 1,638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

सम्मानित होने वालों में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस पदाधिकारी और एसएसबी-45वीं बटालियन के अधिकारी व जवान शामिल हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें और “नशा मुक्त कोशी” अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

 

संवाददाता – इन्द्रदेव जी सहरसा

Related Posts

सहरसा में जमीन बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, डीएम से लगाई गुहार

सहरसा शहर क्षेत्र में जमीन की बिक्री पर लगी रोक के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे केशरी परिवार के चार भाइयों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जमीन बिक्री…

ऑटो पलटने से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुए ऑटो हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *