नवगछिया पुलिस जिला में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 22 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक नवगछिया की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई और विशेष रूप से आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित गंभीर कांडों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया। लंबित वारंट, कुर्की और इस्तेहार के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और तेज करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा गुंडा प्रस्ताव, डोजियर और राजस्व से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई।

 

पुलिस अधिकारियों को iRAD और eDAR एंट्री को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। वहीं फसल कटाई के मौसम को देखते हुए दियारा क्षेत्रों में सघन और प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

रामनवमी के दौरान जुलूस मार्गों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *