गोविंदपुर थाना में अचानक पहुंचे सिटी एसपी, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव मंगलवार को अचानक गोविंदपुर थाना पहुंच गए। सिटी एसपी के औचक निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच हलचल बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, कार्यालय सहित विभिन्न कमरों का जायजा लिया और साफ-सफाई एवं रख-रखाव की व्यवस्था को परखा।

 

Sponsored Advertisement

सिटी एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित मामलों से संबंधित फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का अनावश्यक रूप से लंबा खिंचाव न हो और सभी मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। खासकर सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में जांच और कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया।

 

इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर भी सिटी एसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पुलिसकर्मियों के रहने वाले बैरक और थाना कार्यालय की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर में बेहतर स्वच्छता और व्यवस्थित रख-रखाव बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि थाना आने वाले लोगों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए।

 

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत को जनता की शिकायतों का समय पर निवारण करने तथा मामलों की फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ जांच की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

 

औचक निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय-1 के कुमार बिनोद समेत गोविंदपुर थाना के सभी एसआई और एएसआई मौजूद रहे। सिटी एसपी के निरीक्षण के बाद अब पुलिस अधिकारियों के सामने लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान की चुनौती है।

 

Related Posts

गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और गार्ड को बनाया बंधक

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर…

पलामू में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अनियमितता मिलने पर दो केंद्र सील

पलामू। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को अचानक मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचकर विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। इस दौरान कथित अनियमितता पाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *