सहरसा में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा अचानक थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय महिला थाना, साइबर थाना तथा नवनिर्मित SC/ST थाना पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। साथ ही थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

वहीं नवनिर्मित थानों में उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने साफ निर्देश दिया कि सभी थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और जनता से व्यवहार को बेहतर बनाया जाए ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

 

साइबर थाना के निरीक्षण के दौरान साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आम लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।

 

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *