पूर्णिया में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबे तीन सगे भाई, गांव में पसरा मातम


पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे घर के पास खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गए थे। इसी दौरान एक भाई पानी में डूबने लगा और उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों भाई भी गहरे पानी में चले गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
घटना कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित आलम नगर की है। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय मो. मोफिजूल, 9 वर्षीय मो. तफीजूल और 7 वर्षीय सैराजुल के रूप में हुई है। तीनों आपस में सगे भाई थे।

परिजनों के मुताबिक, तीनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे घर से करीब 100 मीटर दूर धर्म कांटा के पास पहुंचे, जहां पानी से भरा एक गहरा गड्ढा था। इसी दौरान तीनों बच्चे एक-एक कर पानी में डूब गए। साथ में खेल रहे चौथे बच्चे ने घटना की जानकारी दौड़कर परिजनों को दी।

Sponsored Advertisement

मृतक बच्चों के पिता आलमगीर ने बताया कि एक भाई को बचाने की कोशिश में तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले।
घटना कीसूचना कसबा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।

ग्रामीणों ने गड्ढे को अवैध खनन से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तीन मासूम भाइयों की एक साथ मौत से आलम नगर में गम का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

समस्तीपुर में स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत; गांव में पसरा मातम

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र की खास टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड-9 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में वर्षों से सूखा खड़ा…

बाढ़ के पानी में मछली मारने के अधिकार को लेकर विवाद, रामपुर खुर्द और बिहारीपुर पक्ष आमने-सामने

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड के रामपुर खुर्द और बिहारीपुर के बीच बाढ़ के पानी में मछली मारने के अधिकार को लेकर करीब 10 दिनों से चला आ रहा विवाद अब अंचल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *