5 साल का प्यार, फिर शादी और विवाद… प्रेमिका पर जहरीली दवा खिलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती प्रेमी

भागलपुर जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मधेपुरा के रहने वाले एक स्नातक छात्र ने अपनी ही प्रेमिका पर जहरीली दवा खिलाने का आरोप लगाया है। दवा खाने के बाद छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र निवासी गुलशन कुमार भागलपुर के साहिबगंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। गुलशन का कहना है कि उसका अर्चना नाम की युवती के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी दौरान वर्ष 2023 में अर्चना की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

 

गुलशन के मुताबिक, वह अर्चना से प्रेम संबंध खत्म करने की बात कहता था। इसी बीच रविवार को मारवाड़ी कॉलेज रोड में अर्चना अपने पति के साथ गुलशन से मिली। गुलशन का आरोप है कि इसी दौरान अर्चना ने उसे कोई दवा खिला दी।

 

दवा खाने के बाद जब गुलशन अपने कमरे पर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पड़ोसी ने मामले की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुलशन को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

 

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. आशीष रंजन ने प्रथम दृष्टया पॉइजनिंग की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

वहीं, गुलशन ने पुलिस के समक्ष अर्चना के साथ करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध और वर्ष 2023 में उसकी शादी होने की बात बताई है। हालांकि, कथित तौर पर दवा खिलाने के पीछे अर्चना की क्या वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि छात्र को वास्तव में किस पदार्थ का सेवन कराया गया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

 

Related Posts

प्रेमी सिपाही से मिलने 250 किमी दूर पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; आखिर मंदिर में हुई दोनों की शादी

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब झारखंड बॉर्डर पर स्थित एरकी उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे एक…

250 किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; मंदिर में दोनों की कराई गई शादी

250 किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; मंदिर में दोनों की कराई गई शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *