बिहार की राजनीति में आज एक नई पटकथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के तौर पर रामनाथ ठाकुर भी पर्चा भरेंगे। पार्टी ने इस मौके को शक्ति प्रदर्शन में बदलने की तैयारी की है और सभी वरिष्ठ नेताओं को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

 

नामांकन समारोह को और खास बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah भी पटना पहुंच रहे हैं। एनडीए के अन्य उम्मीदवारों में भाजपा की ओर से नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी नामांकन करेंगे, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष Upendra Kushwaha भी राज्यसभा की दौड़ में शामिल हैं।

 

इधर, “सुशासन बाबू” के नाम से मशहूर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के साथ ही बिहार में नए सरकार गठन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे बड़े सत्ता परिवर्तन की आहट माना जा रहा है। जदयू नेता और मंत्री विजय चौधरी ने साफ किया है कि केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों का नामांकन कराया जाएगा।

 

सूत्रों के मुताबिक, नामांकन के बाद नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच अहम बैठक होगी, जिसमें एनडीए नेताओं की मौजूदगी भी रहेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अंतिम रूपरेखा तय हो सकती है। चर्चा है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद संभाल सकती है, जबकि जदयू से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

 

अब सबसे बड़ा सवाल—बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? भाजपा खेमे में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है।

 

राज्यसभा की ओर बढ़ते कदमों के साथ क्या नीतीश युग का पटाक्षेप होगा, या यह रणनीतिक बदलाव की नई शुरुआत है? बिहार की सियासत फिलहाल इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूम रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *