होली के रंगों के बीच सहरसा पुलिस ने अपराध के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत ₹25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

वीओ: होली पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने कहरा कुट्टी वार्ड संख्या-11 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 231/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि होली के दिन हुई इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *