सहरसा। जिले में शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर सहरसा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विदेशी और देसी शराब मिलाकर कुल 87.660 लीटर शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

जलई थाना की कार्रवाई:

जलई थाना पुलिस ने राकेश राय (पिता-अरुण राय), निवासी बीरगांव, को 3.660 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में जलई थाना कांड संख्या 26/2026, दिनांक 03.03.2026, धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

सदर थाना की कार्रवाई:

सदर थाना पुलिस ने फुलचंद कुमार (पिता-रमेश शर्मा) एवं दयानंद कुमार (पिता-जगदेव शर्मा), दोनों निवासी बलुआहा वार्ड संख्या-13, को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 232/2026, दिनांक 03.03.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

सोनवर्षा राज थाना की कार्रवाई:

सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने बुद्धदेव सादा (पिता-स्व. पंचो सादा) को 19 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया है।

 

सौरबाजार थाना की कार्रवाई:

सौरबाजार थाना पुलिस ने अनुंजन कुमार (पिता-स्व. लखन साह), निवासी काप वार्ड संख्या-08, को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना कांड संख्या 61/2026, दिनांक 03.03.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

सहरसा पुलिस का कहना है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *