रोहतास में मजदूरी विवाद ने लिया खूनी मोड़, बुजुर्ग को गोली मारकर ले भागा आरोपी; घर फूंका, कई वाहन जलाए, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव में बुधवार को मजदूरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि मनियारी गांव निवासी 60 वर्षीय चंदेश्वर चौधरी को गोली मारने के बाद मुख्य आरोपी अजीत तिवारी उन्हें घायल अवस्था में अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, चंदेश्वर चौधरी अपने पड़ोसी केदार चौधरी के साथ बाइक से जोगिया गांव गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से मौजूद अजीत तिवारी ने उन्हें अपने दरवाजे पर बुलाया और मजदूरी को लेकर चल रहे पुराने विवाद के दौरान गोली मार दी। इसके बाद आरोपी घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में बैठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के कई घंटे बाद तक घायल का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से मजदूरी को लेकर विवाद चल रहा था। एक घर छोड़कर दूसरे घर में मजदूरी करने की बात को लेकर दोनों परिवारों में तनाव था, जिसने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया।

 

घटना से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर आग लगा दी। इसके साथ ही ट्रैक्टर, हार्वेस्टर सहित कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में कई ग्रामीणों और कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, एसडीएम दिलीप कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

 

इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजीत तिवारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घायल चंदेश्वर चौधरी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही आगजनी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    पटना में बिहार सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, 15 राज्यों की महिला उद्यमियों ने सजाए स्टॉल

    पटना में बिहार सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, 15 राज्यों की महिला उद्यमियों ने सजाए स्टॉल   Sponsored Advertisement पटना। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों से…

    समस्तीपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार; सोने के आभूषण समेत 16 सामान बरामद

    समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी व छिनतई की घटनाओं के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *