भागलपुर के मिट्टी के लाल, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के साहसिक और प्रभावशाली वक्ता निशिकांत दुबे का जन्मदिन भागलपुर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन भाजपा नेता अभिजीत गुप्ता उर्फ विक्कू द्वारा अपने आवास पर आयोजित किया गया, जहां पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।

 

गौरतलब है कि अभिजीत गुप्ता बीते कई वर्षों से सांसद निशिकांत दुबे का जन्मदिन निरंतर मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर केक काटकर सांसद निशिकांत दुबे के चित्र को केक खिलाया गया और पूरे वातावरण में जन्मदिन की खुशियां नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “निशिकांत दुबे जिंदाबाद” के नारे लगाए और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

इस जन्मदिन समारोह में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे, मेयर वसुंधरा लाल, डॉक्टर बिहारी लाल, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय सिन्हा सहित कई वार्ड पार्षद, समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सांसद निशिकांत दुबे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

 

इस मौके पर आयोजनकर्ता अभिजीत गुप्ता उर्फ विक्कू ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे उनके लिए बड़े भाई समान हैं। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे हमेशा क्षेत्र और जनता की आवाज मजबूती से संसद में उठाते रहे हैं। इसी कारण वे हर वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ उनका जन्मदिन मनाते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की ईश्वर से कामना करते हैं।

 

वहीं वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय सिन्हा ने भी सांसद निशिकांत दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक निर्भीक और जुझारू नेता हैं, जो हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने ईश्वर से सांसद के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा। जन्मदिन समारोह में शामिल लोगों ने कहा कि निशिकांत दुबे जैसे नेता से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और उनका नेतृत्व भाजपा के लिए मजबूती का प्रतीक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *