भागलपुर: तीन वर्षीय दिव्यांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, थाने से कोर्ट तक बवाल, आगजनी और सड़क जाम

नाथनगर थाना क्षेत्र के चर्चित तीन वर्षीय दिव्यांशु कुमार हत्याकांड में भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी सुभाष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपनी प्रेमिका सुलेखा देवी के साथ मिलकर साजिश के तहत मासूम दिव्यांशु की हत्या करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

 

Sponsored Advertisement

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मृतक बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग नाथनगर थाना पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया तथा आगजनी कर अपना विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को उनके हवाले किया जाए, तभी आंदोलन समाप्त होगा।

 

इसी बीच लोगों को सूचना मिली कि पुलिस मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर पहुंची है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित पक्ष के लोग कचहरी चौक पहुंच गए। वहां आरोपी के परिजनों और पीड़ित पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाना पड़ा।

 

काफी देर तक समझाने-बुझाने और वार्ता के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद सड़क जाम हटवाया गया और यातायात को सामान्य कराया गया। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले को लेकर नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

 

  • Related Posts

    मोतिहारी में शराब की खेप बरामद, स्कूटी छोड़कर तस्कर फरार

    पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छतौनी थाना क्षेत्र के मीना बाजार के समीप पुलिस ने कार्रवाई…

    सहरसा में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का होगा कायाकल्प, नगर आयुक्त ने शुरू कराया स्वच्छता अभियान

    सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *