मोतिहारी में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, सी-4 कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में दहशत


पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। सुगौली स्टेशन के पास चलती ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे ट्रेन के सी-4 कोच का शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीओ:
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार की शाम अपने निर्धारित समय पर पाटलिपुत्र से रवाना होकर बापूधाम मोतिहारी होते हुए गोरखपुर की ओर जा रही थी। शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन जैसे ही सुगौली स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। एक पत्थर सीधे सी-4 कोच पर लगा, जिससे उसका शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई और ट्रेन बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बापूधाम मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम मौके पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पथराव करने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ को देने की अपील की है।

गौरतलब है कि बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ समय-समय पर रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रेनों पर पथराव नहीं करने और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक करती रही है। इसके बावजूद वंदे भारत एक्सप्रेस पर बार-बार हो रही पथराव की घटनाएं रेलवे प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

Related Posts

गोपालगंज में 10 रुपये के विवाद ने ली महिला की जान, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में 10 रुपये के विवाद ने ली महिला की जान, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

पटना में दिवंगत EO विमल कुमार के परिवार से मिले पप्पू यादव, CBI जांच और 2 करोड़ मुआवजे की मांग

पटना में दिवंगत EO विमल कुमार के परिवार से मिले पप्पू यादव, CBI जांच और 2 करोड़ मुआवजे की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *