तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में एनएच-327 पर मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। साइकिल से घर लौट रहे किसान को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 निवासी सियाबल्लभ साह के 40 वर्षीय पुत्र बौआ साह के रूप में हुई है। वह आठ भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को बौआ साह रोज की तरह घर से करीब एक किलोमीटर दूर मवेशियों को चारा देकर साइकिल से वापस लौट रहे थे। महिषी चौक के समीप एनएच-327 पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

 

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर के मदरोनी में रेलवे ट्रैक किनारे बाढ़ विस्थापितों का डेरा, पन्नी तक नहीं मिलने का आरोप

    भागलपुर। जिले में बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद विस्थापित लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मदरोनी क्षेत्र में बाढ़ से विस्थापित होकर रेलवे ट्रैक के पास…

    भागलपुर में बॉक्सिंग प्रतिभाओं को मिला नया मंच, मेमोरियल चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    भागलपुर। शहर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के फर्स्ट सिलेक्शन ट्रायल के तहत बॉक्सिंग मेमोरियल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *