बोकारो के एलोरा हॉस्टल में रिटायर्ड महिला हवलदार के घर लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; लाखों का सामान जलकर राख

बोकारो के बीएसटी थाना क्षेत्र स्थित एलोरा हॉस्टल में रहने वाली झारखंड पुलिस की रिटायर्ड हवलदार दर्शन कौर के घर में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे घर में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन सेवा को दी, जिसके बाद दमकल की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Sponsored Advertisement

घटना में घर का अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के अन्य घरों को नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 

पीड़िता दर्शन कौर ने बताया कि आग सबसे पहले फ्रिज के पास लगी थी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। उन्होंने बताया कि उनका एक पैर टूटा हुआ है, जिसके कारण घर से बाहर निकलने में उन्हें काफी कठिनाई हुई। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई।

 

दर्शन कौर वर्ष 1984 के सिख दंगा पीड़ितों में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बाद अब इस हादसे ने उन्हें फिर से गहरा झटका दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़िता को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोकते हुए स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

संवाददाता: चंदन सिंह

  • Related Posts

    सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

    सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *