बिश्रामपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार


पलामू जिले के बिश्रामपुर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब से लदे एक टोटो वाहन को जब्त किया है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


बिश्रामपुर अनुमंडलीय युवा थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे तोलरा रेलवे स्टेशन के समीप घेराबंदी कर एक सिल्वर रंग के टोटो वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH03U-8134 है, को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद हुई।

Sponsored Advertisement


पुलिस के अनुसार, टोटो से 24 पेटी टनाका कंपनी की 590 पीस देसी शराब, तीन हैंड बैग में रॉयल डिलक्स कंपनी की 290 पीस देसी शराब तथा चार पेटी छबीली कंपनी की 150 पीस देसी शराब बरामद की गई। शराब से लदा टोटो वाहन भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
“पलामू जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर शराब तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।”


गिरफ्तार आरोपियों में प्रमीला देवी, रिंकी देवी, रिंकू देवी, रमेश राम उर्फ बंगाल और सुनील कुमार चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने विश्रामपुर थाना कांड संख्या 66/2026, दिनांक 2 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की धारा 274/275 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार, अभिलेश कुमार, थाना सशस्त्र बल और नौगढ़ा ओपी की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

Related Posts

अपना बिहार झारखंड की खबर का हुआ असर: सदर अस्पताल में बिजली गुल मामले की जांच शुरू, दोषियों पर होगी कार्रवाई – सिविल सर्जन

सहरसा सदर अस्पताल में बिजली गुल होने और मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर मनाएगा 17वां स्थापना दिवस, राज्यपाल करेंगे ऑनलाइन संबोधित

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर मनाएगा 17वां स्थापना दिवस, राज्यपाल करेंगे ऑनलाइन संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *