बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, पत्नी डॉ. जाह्नवी दास बोलीं- जनता का जीवनभर रहेगा आभार

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम और आधिकारिक परिणाम का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती रुझानों और मतगणना के आंकड़ों ने जनसुराज खेमे में उत्साह का माहौल बना दिया है।

प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के लोगों के बीच लगातार मेहनत की और जनता ने उस मेहनत का सम्मान किया है। डॉ. जाह्नवी ने बांकीपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि वह जीवनभर उनके विश्वास और समर्थन के लिए आभारी रहेंगी।

Sponsored Advertisement

मतगणना के दौरान जैसे-जैसे हर राउंड में प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ती गई, जनसुराज कार्यालय में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और जीत की खुशी साझा की।

बढ़त मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने इसे केवल एक विधानसभा चुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति के लिए जनता का स्पष्ट संदेश बताया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को संकेत दिया है कि बिहार को ऐसा नेतृत्व मिले जो शिक्षा, रोजगार और सुशासन को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य ऐसा बिहार बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का चुनाव था। उनके अनुसार, मतदाताओं ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी तो आने वाले चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे।

31 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा को 44,250 और आरजेडी की रेखा कुमारी को 14,085 वोट प्राप्त हुए हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग के अनुसार कुछ राउंड की गिनती अभी शेष है और अंतिम परिणाम की औपचारिक घोषणा बाकी है।

Related Posts

जामताड़ा में जेएलकेएम का महाधरना, 3 दिन में निर्णय नहीं तो विधानसभा घेराव की चेतावनी

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को राज्यव्यापी महाधरना आयोजित किया। इसी कड़ी में जामताड़ा जिला समाहरणालय के समक्ष सैकड़ों छात्र-युवा…

नाला में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जामताड़ा पद्म भूषण एवं झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को जामताड़ा जिले के नाला स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में श्रद्धा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *