धनबाद में आकाशीय बिजली का कहर: बीसीसीएल कॉलोनी में युवक की मौत, महिला गंभीर; इलाके में पसरा मातम

धनबाद जिले के कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला सोनी रवानी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों लगभग एक वर्ष पहले झरिया के अग्नि प्रभावित भौंरा 12 नंबर क्षेत्र से विस्थापित होकर कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी में रहने आए थे। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए।

 

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने बिना समय गंवाए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनी रवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 

इस हृदयविदारक घटना के बाद कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भौंरा के अग्नि प्रभावित इलाके से विस्थापित होने के बाद दोनों परिवार सुरक्षित और बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर यहां आए थे, लेकिन प्रकृति की इस अप्रत्याशित त्रासदी ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और दूसरे सदस्य को जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

 

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

संवाददाता: राजेश कुमार, धनबाद

  • Related Posts

    अगमकुआं में बरामद हैंड ग्रेनेड 16 किलोमीटर दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में चलाया ऑपरेशन

    पटना: राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बरामद हैंड ग्रेनेड को बुधवार शाम आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते…

    न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर कल्याणी क्लीनिक से नया बाजार तक हटेगा अतिक्रमण, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    सहरसा: शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर नगर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने अंचलाधिकारी, अंचल अमीन सहित अन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *