धनबाद पुलिस को मिली 40 नई बोलेरो, अब अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, डायल-112 होगी और तेज

झारखंड सरकार ने धनबाद जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से धनबाद पुलिस को 40 नई महिंद्रा बोलेरो गश्ती वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शनिवार को पुलिस लाइन धनबाद में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना और ओपी के लिए रवाना किया। नई गाड़ियों के शामिल होने से गश्ती व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और डायल-112 की आपातकालीन प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी।

 

Sponsored Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस व्यवस्था ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि नई बोलेरो गाड़ियों के मिलने से पुलिस की गश्ती क्षमता बढ़ेगी, जिससे अपराध की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने हाल के समय में धनबाद पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की भी प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि नई सुविधाओं के साथ पुलिस और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।

 

वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर झारखंड सरकार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 40 नई बोलेरो के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा और जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत बनेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले धनबाद पुलिस को 40 बोलेरो और 145 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके अलावा जल्द ही लगभग 50 नई मोटरसाइकिलें भी पुलिस बेड़े में शामिल होंगी, जिससे पुलिस की परिचालन क्षमता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

 

नई गाड़ियों के मिलने से पुलिस को अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और आम नागरिकों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।

 

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.660 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *