बक्सर में हैरान करने वाला कारनामा! पैदल फुटओवरब्रिज पर ट्रॉली समेत ट्रैक्टर चढ़ा, वायरल वीडियो से प्रशासन पर उठे सवाल

बक्सर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर चालक ने शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में रेलवे के पैदल फुटओवरब्रिज पर ट्रॉली समेत ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग दंग हैं, क्योंकि यह पुल केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए बनाया गया है। यदि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल, इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास करीब 26 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। 30 और 31 मई को इस पर आवागमन शुरू हुआ, लेकिन महज 96 घंटे बाद ही आरओबी के पाया संख्या-5 का स्लैब टूट गया। इसके बाद पुल पर आवाजाही रोक दी गई और रेलवे फाटक भी बंद कर दिया गया। इसका असर आसपास के लाखों लोगों पर पड़ा है। जिला मुख्यालय, बाजार, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

Sponsored Advertisement

इसी परेशानी से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक ने फुटओवरब्रिज को ही रास्ता बना लिया। हालांकि पुल के संकरे मोड़ पर ट्रॉली समेत ट्रैक्टर फंस गया और अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को सुरक्षित पीछे उतारा गया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि जब ट्रैक्टर पुल पर चढ़ाया जा रहा था, तब जीआरपी के जवान मौके पर मौजूद थे। वायरल वीडियो में कुछ जवान ट्रैक्टर को पीछे कराने में मदद करते भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उसे मौके से जाने कैसे दिया गया।

मामले पर मुफ्फसिल थाना पुलिस पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम की घटना का वीडियो मिला है। वीडियो के आधार पर ट्रैक्टर और चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में बवाल: प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से जांच और मतगणना से हटाने की मांग

बांकीपुर उपचुनाव में बवाल: प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से जांच और मतगणना से हटाने की मांग

अररिया में पनार नदी का कहर: 5 घर समाए, दर्जनों परिवारों पर मंडरा रहा कटाव का खतरा

अररिया में पनार नदी का कहर: 5 घर समाए, दर्जनों परिवारों पर मंडरा रहा कटाव का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *