जामताड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराध की राजधानी के रूप में पहचान बना चुके जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधियों के नेटवर्क के तार झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक जुड़े हो सकते हैं।

 

Sponsored Advertisement

शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जामताड़ा के सोनबाद और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा इलाके में एक साथ छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्रम दां, जय कुमार दास और हेमंत दास के रूप में हुई है। तीनों जामताड़ा जिले के निवासी हैं और लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।

 

एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। केवाईसी अपडेट नहीं होने, एटीएम कार्ड बंद होने या बैंक खाता निष्क्रिय होने का डर दिखाकर लोगों से ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी और अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद बैंक खातों और ई-वॉलेट से अवैध रूप से पैसे निकालकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क के संकेत मिले हैं। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

संवाददाता : संतोष कुमार

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.660 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस…

    कालाझरिया में करम उत्सव की धूम, लोकगीतों और मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण

    जामताड़ा: नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में मंगलवार को समाज विकास समिति के तत्वावधान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *