भरत तिवारी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने के आरोपी STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान पहली गोली चलाने का आरोप अक्षय कुमार पर है। इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक भरत तिवारी के परिजनों का आरोप है कि भरत ने हथियार फेंक दिया था और आत्मसमर्पण की स्थिति में था, इसके बावजूद एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने उस पर गोली चला दी। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार किया है।

 

मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और लोगों की नजर अब आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

 

अपडेट जारी है…

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *