17 दिन बाद शाहपुर कालिका मंदिर चोरी कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; CNG ऑटो और ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर कालिका मंदिर में हुई चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले का पुलिस ने 17 दिन बाद सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में ललमटिया और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो भी बरामद कर लिया है, जबकि चोरी गए आभूषणों में से करीब ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर इस कांड के उद्भेदन के लिए डीएसपी-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में डीआईयू, एसटीएफ, नाथनगर और कोतवाली थाना की पुलिस शामिल थी। डीएसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सबसे पहले घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो की पहचान की। इसके बाद ऑटो चालक बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ के दौरान बादल कुमार ने इस वारदात में शामिल अंजनी कुमार, बिट्टू कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार और छबील कुमार के नाम बताए। पुलिस ने क्रमशः सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अंजनी कुमार मंदिर के अंदर घुसा था और उसने ताला तोड़कर मूर्ति सहित अन्य सामान की चोरी की थी। घटना के समय बादल कुमार ऑटो लेकर बाहर खड़ा था।

 

चोरी के बाद आरोपी पीतांबर चौक स्थित एक झाड़ी में मूर्ति सहित कुछ सामान प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रख दिए थे। वहीं चोरी के कुछ चांदी के आभूषण छबील कुमार नामक स्वर्णकार को बेच दिए गए। पुलिस ने उसके पास से दो टूटे हुए चांदी के मुकुट और एक झांप बरामद किया है, जिसका कुल वजन करीब ढाई सौ ग्राम बताया गया है।

 

इस कार्रवाई में नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर, कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, सब-इंस्पेक्टर नईम अहमद, विकास कुमार, डीआईयू और एसटीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *