भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध हथियार के साथ गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

भागलपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक डंडा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उनकी योजना को विफल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ललमटिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के समीप कुछ युवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) तथा ललमटिया थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

Sponsored Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को आते देखा। पुलिस टीम को देखते ही तीनों मौके से भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की जा सकने वाली मोटरसाइकिल तथा एक डंडा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. साहिद निवासी हुसैनाबाद (थाना बरारी), मो. निसाद निवासी धोबिया काली (थाना विश्वविद्यालय) तथा मो. इजियाज निवासी शाहजंगी (थाना हबीबपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियार और आरोपियों की गतिविधियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आशंका है कि वे किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। फिलहाल ललमटिया थाना में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध किसी संगठित अपराध गिरोह या अन्य आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *