16 दिनों में दूसरी मासूम की मौत से दहला भागलपुर, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में 16 दिनों के भीतर दूसरी बार एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह लालूचक गांव में तीन वर्षीय दिव्यांशु कुमार का शव प्लास्टिक के बोरे में खेत से बरामद होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने चम्पानगर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार, दिव्यांशु बुधवार रात घर में अपने परिवार के साथ सोया था। गुरुवार तड़के जब परिजनों की नींद खुली तो बच्चा घर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत में प्लास्टिक के बोरे के अंदर मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 14 जुलाई को भी इसी क्षेत्र में ढाई वर्षीय आदित्य की संदिग्ध मौत हुई थी, लेकिन अब तक उस मामले का खुलासा नहीं हो सका। लगातार दूसरी घटना के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोनों मामलों की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

 

सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 30 मिनट में सड़क जाम समाप्त कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार दो मासूम बच्चों की रहस्यमयी मौत ने नाथनगर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और दोनों मामलों के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

 

  • Related Posts

    दीपावली पर बिहार में सुरक्षा का सख्त पहरा, 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात; 750 दमकल वाहन अलर्ट

    दीपावली को लेकर बिहार में उत्साह चरम पर है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक सजावट की जा रही है। त्योहार के…

    नशे में धुत पीजी छात्र की तेज रफ्तार कार से एमबीबीएस छात्र की मौत का आरोप, न्याय की मांग पर मेडिकल छात्रों का धरना

    भागलपुर में सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र डॉक्टर रूपेश सोनी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर मेडिकल छात्रों में भारी आक्रोश है। न्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *