प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आज भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध यात्रा निकाली। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद से जुड़े नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बयान न केवल प्रधानमंत्री की माता का, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी की माता को विवादों में घसीटना बेहद शर्मनाक और असहनीय है। यह भारतीय संस्कृति और समाज की परंपरा के खिलाफ है।”
वहीं भाजपा जिला मंत्री बबीता रानी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेता सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।

विरोध यात्रा भाजपा भागलपुर इकाई कार्यालय से शुरू होकर शहर की विभिन्न सड़कों पर निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस और राजद के खिलाफ तीखी आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि “प्रधानमंत्री की माता का अपमान पूरे देश का अपमान है, भाजपा इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और महिलाओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति विपक्ष की मानसिकता को दर्शाती है और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

शहर के कई हिस्सों में लोगों ने इस विरोध यात्रा का समर्थन किया और कहा कि राजनीति को व्यक्तिगत हमलों तक ले जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन केवल भागलपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य में इसे और तेज किया जाएगा।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा

रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *