रोहतास में 24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, वैगनआर कार जब्त, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार


रोहतास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शिवसागर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार को जब्त कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
यह मामला 21 और 22 जुलाई की दरम्यानी रात का है। रात करीब 1:30 बजे शिवसागर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से पश्चिम, बनारस की ओर एनएच-19 पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास चेनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय मनीष कुमार को वैगनआर कार सवार चार अपराधियों ने घेर लिया। अपराधियों ने चाकू और बेल्ट के बल पर युवक को धमकाया और उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरा बैग तथा सोने की अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ-1 कुमार बिप्लव के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू की गई।

Sponsored Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, जिसका नंबर JH-10BU-6416 है, बरामद कर ली। इसके साथ ही कार के मालिक और आरोपी आदित्यमल सिंह, निवासी मेदनीपुर, थाना धौधाड़, जिला रोहतास को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से लूट और फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ कुमार बिप्लव ने बताया कि घटना में शामिल अन्य सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरे गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। रोहतास पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    गोड्डा से काम की तलाश में भागलपुर पहुंची महिला की दो बेटियां गायब, किराए का कमरा दिलाने के बहाने ले गई महिला

    भागलपुर। झारखंड के गोड्डा जिले से काम की तलाश में अपनी तीन बच्चियों के साथ भागलपुर पहुंची एक महिला के सामने उस समय बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब उसकी…

    भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

    भागलपुर। भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में हुई। बताया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *