79वें स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल, सुरक्षित और गरिमामय आयोजन को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े सभी विभागों के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। पिछले वर्ष की व्यवस्थाओं और अनुभवों के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी विभागों को समय पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में मुख्य समारोह स्थल की तैयारियों, परेड की व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समारोह स्थल पर आम नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों और प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में परेड के पूर्वाभ्यास को समय पर शुरू कराने, जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण, विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने, स्वच्छता अभियान चलाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार, भागलपुर

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *