भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जमसी के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद अफरोज (30 वर्ष), पिता समीम, बीबी सायना (26 वर्ष), पत्नी मोहम्मद अफरोज तथा मोबीना (60 वर्ष), पत्नी मोहम्मद नाजिम, निवासी अलीपुर पिथना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर से भागलपुर स्थित एक डॉक्टर के पास इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान जमसी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल इसकी सूचना लोदीपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

लोदीपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की आवश्यकता की ओर इशारा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *