भागलपुर में सभी पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, डीएम बोलीं– सरकार की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रहीं

बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर–2026 का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

 

Sponsored Advertisement

इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जगदीशपुर प्रखंड के पुरैनी टोला, सोनूचक में आयोजित सहयोग शिविर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लाभार्थियों व ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में करीब 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी आवेदन का निस्तारण शेष है तो उसे तुरंत सहयोग पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान का उद्देश्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। सहयोग शिविर इसी सोच को साकार करने का माध्यम है।

 

शिविर के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेक डैम निर्माण, सड़क मरम्मत तथा आधारभूत संरचना के विकास सहित कई मांगें रखीं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किया गया। इस अवसर पर 630 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 6 करोड़ 71 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और जीविका दीदियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *