शादी के 17 दिन बाद उजड़ा सुहाग: सुल्तानगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने नवविवाहिता को कुचला, पति गंभीर घायल

भागलपुर/सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने के दौरान सड़क हादसों में करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है, जहां सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर मदरिया पावर हाउस के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार नवविवाहित दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी 20 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में उसके पति जुल्फिकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रोशनी मूल रूप से बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया बेलारी गांव की रहने वाली थी। रविवार को वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल मुंगेर जा रही थी। इसी दौरान मदरिया पावर हाउस के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशनी ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि रोशनी और जुल्फिकार की शादी महज 2 जुलाई को हुई थी। शादी को अभी 17 दिन ही हुए थे। हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि सड़क हादसे ने दोनों की जिंदगी बदल दी। घायल पति जुल्फिकार ने रोते हुए बताया, “हम दोनों अपनी नई जिंदगी को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। इस हादसे ने मेरी दुनिया उजाड़ दी।”

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई और प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

Related Posts

सहरसा में जर्जर NH-107 बना हादसों का सबब, गड्ढे में पलटा रिक्शा; सड़क मरम्मत की मांग तेज

सहरसा में जर्जर NH-107 बना हादसों का सबब, गड्ढे में पलटा रिक्शा; सड़क मरम्मत की मांग तेज

समस्तीपुर में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; SIT गठित

समस्तीपुर में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; SIT गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *