#Saharsa :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, सहरसा के सौजन्य से विकास भवन के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय सहरसा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, पटना द्वारा चयनित छह बालिकाओं को “नायिका पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। साथ ही, जिले की पांच विशिष्ट महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों के 51 पदाधिकारियों और कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी जिलावासियों को शुभकामनाएँ दीं और महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली रही।

इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका प्रतिनिधि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, स्वच्छता कर्मी, मनरेगा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *