भागलपुर में 6 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, 10 महीने पहले हुई थी शादी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय गर्भवती महिला अंशिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। अंशिका की शादी करीब 10 महीने पहले ईशाकचक व्यायामशाला के पीछे रहने वाले कौशल कुमार से हुई थी। परिजनों के अनुसार वह छह माह की गर्भवती थी। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार के मुताबिक घटना के समय अंशिका घर की रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके हाथ से गिलास गिर गया और वह भी जमीन पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। अंशिका की हालत गंभीर देखकर उसे तुरंत भागलपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

Sponsored Advertisement

मृतका के पति की मौसी ममता देवी ने आरोप लगाया कि मायागंज अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिल सका। उनका कहना है कि ऑक्सीजन लगाने में भी देरी हुई और यदि तत्काल उचित उपचार मिलता तो अंशिका की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही ईशाकचक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि अंशिका का मायका उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भागलपुर के लिए रवाना हो गए हैं और उनके शाम तक पहुंचने की संभावना है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अंशिका की मौत किसी चिकित्सीय कारण से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *