बिहार के सेतु मिश्रा ने दिलाया भारत को गोल्ड, एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स में मिक्स्ड 4×400 रिले टीम बनी चैंपियन

पटना: एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बिहार के युवा एथलीट सेतु मिश्रा ने भारत का नाम रोशन किया है। चीन के ओर्डोस शहर में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत में 21 वर्षीय बिहार के सेतु मिश्रा की अहम भूमिका रही। भारतीय टीम ने 3 मिनट 18.64 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। चीन 3:18.74 सेकंड के साथ दूसरे और फिलीपींस 3:25.28 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम में सेतु मिश्रा के अलावा आस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू और श्रावणी सचिन सांगले शामिल थे। टीम के दमदार प्रदर्शन ने भारत को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

Sponsored Advertisement

इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेतु मिश्रा और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बिहार के बेटे ने भारत का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेतु मिश्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन, अटूट संकल्प और अदम्य साहस से बिहार और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने अन्य स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में शिवाजी परशुराम ने 14:08.19 मिनट के समय के साथ सिल्वर और विनोद सिंह ने 14:23.57 मिनट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा का गोल्ड जापान के रुई सुजुकी ने हासिल किया।

वहीं, महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की प्राची अंकुश देवकर ने 10:32.69 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में चीन की यांग यिटिंग ने गोल्ड और लियू युक्सिन ने सिल्वर मेडल जीता।

बिहार के सेतु मिश्रा की इस ऐतिहासिक सफलता ने राज्य के खेल जगत में उत्साह की नई लहर पैदा कर दी है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

  • Related Posts

    पति की मारपीट से प्रताड़ित महिला पहुंची राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय, महिला थाना ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    भागलपुर। घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला अपने पिता के साथ शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के कार्यालय पहुंची और पति द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट एवं प्रताड़ना…

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *