झाड़-फूंक के नाम पर लाखों की ठगी, बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लेकर फरार हुए ठग


धनबाद में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के बिसनपुर में दो शातिर ठगों ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने झांसे में लिया और लाखों रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बिसनपुर निवासी त्रिलोकी यादव की पत्नी राजकुमारी देवी अपने घर पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। दोनों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे और हरे रंग का गमछा ओढ़ रखा था। उन्होंने खुद को तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करने वाला बताकर दावा किया कि वे घर की सभी परेशानियों और नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सकते हैं।

ठगों की बातों पर भरोसा कर बुजुर्ग महिला ने उनके बताए अनुसार अपने कान के सोने के झुमके, गले का सोने का लॉकेट और हाथ के सोने के कंगन उतारकर उनके गमछे में रख दिए। इसके बाद ठगों ने महिला से कहा कि यदि अनुष्ठान सफल करना है तो उन्हें बिना पीछे देखे 51 कदम पीछे की ओर चलना होगा।

Sponsored Advertisement

महिला जैसे ही उनके बताए अनुसार पीछे की ओर चलने लगी, दोनों ठग मौके का फायदा उठाकर सोने के सभी गहने लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला वापस लौटी तो वहां कोई नहीं था। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ठगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में भी जांच कर रही है।

इस घटना के बाद राजकुमारी देवी सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या चमत्कार के नाम पर किसी भी अजनबी की बातों में न आएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *