दहेज की मांग बनी जानलेवा! नवविवाहिता को मारपीट के बाद जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत स्थित घोरगांव गांव से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। खैरा निवासी नवविवाहिता निशा ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन कीटनाशक पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

पीड़िता निशा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी घोरगांव निवासी मोहम्मद शाहबाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू हो गई। निशा का आरोप है कि पहले उससे 25 हजार रुपये की मांग की गई, फिर 50 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद ससुराल वालों ने चार लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब वह इतनी बड़ी रकम लाने में असमर्थ रही, तो उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाने लगी।

Sponsored Advertisement

निशा ने बताया कि उसका तीन महीने का एक बच्चा भी है। इसके बावजूद उसके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता रहा। पीड़िता के अनुसार, बीती रात किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में निशा को ई-रिक्शा से भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निशा ने कहा कि पहले हुई प्रताड़ना की शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी, लेकिन अब वह न्याय के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी। इस मामले में सजौर थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *