सिवान के उत्पाद निरीक्षक पर EOU की बड़ी कार्रवाई, 2.38 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति मामले में पांच ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। अधिकारी पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

 

Sponsored Advertisement

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचना के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 13/26, दिनांक 8 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। इसके बाद विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की गई।

 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अंकेश कुमार गोंड के पास उनकी वैध आय की तुलना में करीब 2 करोड़ 38 लाख 31 हजार रुपये की अतिरिक्त संपत्ति होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है।

 

गुरुवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने पटना के दानापुर स्थित सुल्तानपुर मोहल्ले के आवास, मुंगेर के चंदनबाग स्थित पैतृक घर, लल्लूपोखर के व्यवसायिक भवन, सिवान स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय कक्ष तथा चित्रगुप्त नगर स्थित किराये के आवास पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

 

EOU के अनुसार तलाशी अभियान अभी जारी है, इसलिए बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच टीम बैंक खातों, निवेश, व्यवसायिक लेन-देन, नकदी, आभूषण और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

 

बिहार में हाल के महीनों में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। सिवान के उत्पाद निरीक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार और जांच एजेंसियों के सख्त रुख का एक और बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

 

संवाददाता: राजीव सिंह

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *