अवैध संबंध बना हत्या की वजह, नवगछिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया पत्नी हत्याकांड, आरोपी पति गिरफ्तार


भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले में गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में हुई महिला हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या की मुख्य वजह आरोपी का दूसरी महिला से अवैध संबंध और पति-पत्नी के बीच लगातार होने वाला विवाद था।

वीओ:
पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में एक महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

मृतका की मां के बयान पर गोपालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसे लेकर उसकी पत्नी अक्सर विरोध करती थी। इसी विवाद से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले हत्या के लिए अवैध हथियार की व्यवस्था की थी, लेकिन गोली उपलब्ध नहीं होने के कारण उसने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    बिहार में सड़क हादसों का खौफनाक आंकड़ा, हर साल 10 हजार से ज्यादा मौतें; सबसे ज्यादा निशाने पर युवा

    बिहार में सड़क हादसों का खौफनाक आंकड़ा, हर साल 10 हजार से ज्यादा मौतें; सबसे ज्यादा निशाने पर युवा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *