सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो चर्चित चोरी कांडों का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार, 30 मोबाइल समेत सोने के जेवर बरामद

सहरसा पुलिस ने चोरी की दो चर्चित घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 30 मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र, एक नथिया तथा सोने का एक सिक्का बरामद किया है। पुलिस अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना कांड संख्या-530/26, दिनांक 17 मई 2026 में नया बाजार स्थित लाल कोठी निवासी विमल किशोर झा के घर से छह मोबाइल फोन और सोने के जेवर चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया था। वहीं सदर थाना कांड संख्या-549/26, दिनांक 20 मई 2026 में न्यू कॉलोनी वार्ड संख्या-39 निवासी मुकेश कुमार सिंह के घर से सोने का झुमका, झुमका बाली सहित अन्य जेवर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

 

इन दोनों मामलों के खुलासे और अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी की गई, जिसके बाद दोनों कांडों का सफल उद्भेदन कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार (पिता–विवेक पासवान) तथा विक्की कुमार (पिता–इंद्रजीत पासवान) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सदर थाना क्षेत्र के सराही पासवान टोला, वार्ड संख्या-11 के निवासी बताए गए हैं।

 

बरामद सामान में 30 मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र, एक नथिया तथा सोने का एक सिक्का शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए कार्रवाई जारी है।

 

इस अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार तथा महिला सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

  • Related Posts

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *