एनएच किनारे सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा! चास मेयर का बड़ा खुलासा, 15-16 लोग रडार पर, एफआईआर की तैयारी

चास नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे स्थित सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। चास के मेयर भोलू पासवान ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं का एक संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे खेल में कुछ सरकारी कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

 

Sponsored Advertisement

मेयर भोलू पासवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चास अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जिसने लंबे समय से सरकारी जमीन को निजी संपत्ति बताकर लोगों को बेचने का काम किया है।

 

मेयर के अनुसार अब तक इस पूरे मामले में करीब 15 से 16 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इन सभी के खिलाफ चास नगर निगम की ओर से जल्द ही प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुई सभी जमीनों की रजिस्ट्री की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज, जाली कागजात या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

मेयर ने इस पूरे मामले की जानकारी बोकारो के उपायुक्त (डीसी) को पत्र लिखकर दी है और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

मेयर के इस खुलासे के बाद बोकारो में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह जिले में सरकारी जमीन घोटालों के सबसे बड़े मामलों में से एक हो सकता है।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *