गाय पालन से जुड़ने वाले किसानों के लिए खुशी की खबर है. दरअसल, आप भी अगर गाय पालन करना चाहते हैं तो अब आपकी मदद गव्य विभाग करेगा. आपको अनुदान के साथ लोन मुहैया कराया जाएगा, ताकि आप आसानी से गाय पालन कर सकें.
इस योजना का लाभ उठाकर आप कम से कम दो और अधिक से अधिक 20 गाय का पालन कर सकते हैं. सभी योजना के लिए अलग-अलग राशि मुहैया कराई जा रही है. इसके साथ ही अनुदान भी दिया जा रहा है. दो व चार गाय पालकों के सामान्य वर्ग के लोगों को 50 फीसदी छूट दी जा रही है. वहीं अन्य बचे वर्गों को 75 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है. 10, 15 व 20 गाय पालकों के सभी वर्ग के लोगों को 40 फीसदी अनुदान मिलेगा.
इस योजना के तहत लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है. 15 और 20 गाय के लिए 1-1 इकाई है. इसके अतिरिक्त इसमें 1-1 इकाई एसटी वर्ग के लोगों के लिए है. दो गाय के लिए 17 इकाई है. व अनसूचित जाति के लिए 4 इकाई है. कुल 40 इकाई जिले को मिलेगा. जो अलग-अलग वर्गों के लिए है
किन-किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
आपको बता दें कि जो भी किसान आवेदन करेंगे, उनके पास आधार कार्ड और कम से कम 5 कट्ठा जमीन होना चाहिए. इसके साथ ही प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र होना चाहिए. लेकिन प्रशिक्षण प्रमाण- पत्र नहीं भी है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. लेकिन प्रशिक्षित लोगों को पहले लाभ दिया जाएगा. दो गाय पालकों के लिए जमीन की बाध्यता नहीं है.
गव्य पदाधिकारी कैलाश प्रसाद ने बताया कि dairy.bihar.gov.in पर 1 अगस्त से 31 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद चयन होगा.
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
