प्रिंस खान धमकी मामले ने पकड़ा सियासी रंग, निरसा विधायक ने सांसद ढुल्लू महतो पर लगाए गंभीर आरोप

गैंगस्टर प्रिंस खान से कथित धमकी मिलने का मामला अब धनबाद की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। शनिवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी अपने समर्थकों के साथ निरसा थाना पहुंचे और गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ-साथ धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ भी लिखित शिकायत दर्ज कराई। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

अरूप चटर्जी का आरोप है कि उन्हें मिली कथित धमकी के पीछे सांसद ढुल्लू महतो का संरक्षण है। उन्होंने दावा किया कि सांसद के कथित काले कारनामों को सार्वजनिक करने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। विधायक ने कहा कि वे किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और भ्रष्टाचार व गलत कार्यों के खिलाफ अपनी आवाज आगे भी बुलंद करते रहेंगे।

 

इस पूरे मामले के बीच जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर विधायक अरूप चटर्जी की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को धनबाद प्रशासन ने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर न्यायालय के आदेश के तहत बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इसे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया है।

 

पुलिस ने विधायक और अन्य पक्षों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

 

प्रिंस खान से जुड़ा यह मामला अब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

 

संवाददाता : नितीश कुमार, धनबाद

Related Posts

6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सहरसा सलखुआ में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार

सहरसा सलखुआ में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *