BSSC अभ्यर्थियों को बड़ी उम्मीद! 10–15 दिनों में आ सकती है इंटर लेवल परीक्षा की तारीख, 3 महीने में रिजल्ट का दावा

पटना से बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को छात्र नेता दिलीप और प्रियंका पटेल के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और सीजीएल-4 की परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग की।

बैठक के बाद छात्र नेताओं ने बताया कि आयोग ने अगले 10 से 15 दिनों के भीतर इंटर स्तरीय परीक्षा की तारीख जारी करने का भरोसा दिया है। साथ ही परीक्षा संपन्न होने के तीन महीने के भीतर परिणाम प्रकाशित करने की तैयारी की बात भी कही गई है।

Sponsored Advertisement

द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती बिहार की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है। वर्ष 2023 में 12,199 पदों के लिए जारी विज्ञापन बाद में बढ़ाकर 26,426 पदों का कर दिया गया। फरवरी 2026 में आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई और करीब 33 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके बावजूद अब तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं होने से छात्रों में नाराजगी बनी हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएल-4 भर्ती का मुद्दा भी उठाया। लगभग 1,883 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में पूरी हो चुकी है, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हुआ है।

छात्र नेताओं ने परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराने और पेपर लीक रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। आयोग ने आश्वासन दिया कि इंटर स्तरीय परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। प्रश्नपत्र की छपाई, परिवहन, भंडारण और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने यह भी बताया कि परीक्षा संचालन के लिए एजेंसी चयन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

बैठक में संविदा कर्मियों को मिलने वाले 25 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज को समाप्त करने की मांग भी उठी। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया कि यह प्रावधान सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लागू है और इसे हटाने का अधिकार आयोग के पास नहीं है।

फिलहाल छात्रों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन टालते हुए 20 जुलाई तक का समय दिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि यदि तय समय तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं होती, तो अभ्यर्थी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *