पलामू में खिलौना पिस्टल के दम पर बाइक लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटी बाइक व मोबाइल बरामद

झारखंड के पलामू जिले में रामगढ़ थाना पुलिस ने खिलौना पिस्टल के बल पर बाइक और मोबाइल लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक, वीवो मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक, खिलौना पिस्टल तथा कई अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लूटी गई बाइक की पहचान मिटाने की तैयारी में थे।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बेनीडीह निवासी सूरजदेव भुईयां ने 22 जून की शाम रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि तिनकोनिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा कर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक तथा वीवो मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। सबसे पहले चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अक्षय कुमार रजक और अंकुर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने खिलौना पिस्टल, चार अन्य मोबाइल फोन, लूटी गई बाइक का नंबर प्लेट, दोनों लुकिंग ग्लास, प्लास, स्क्रू ड्राइवर और दो रिंच भी जब्त किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाइक का नंबर प्लेट और अन्य पहचान संबंधी हिस्से हटाकर उसकी पहचान मिटाने की तैयारी कर रहे थे।

 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी (धोबी टोला) के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

    जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *