भागलपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3.590 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.590 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास एक जर्जर पानी टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

Sponsored Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से 3.590 किलोग्राम गांजा और तौलने में इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस की सक्रियता रंग लाई और मुख्य आरोपी कमलेश मंडल को सीटीएस रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

    भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

    बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

    भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *