धनबाद में दवा चोरी का खुलासा, कर्मचारी गिरफ्तार; व्यवसायियों ने बनाई संयुक्त रणनीति, सख्त कार्रवाई की मांग

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित मिठू रोड की एक दवा दुकान में चोरी के मामले का खुलासा होने के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। दुकान में कार्यरत एक कर्मचारी पर दवा चोरी और पैसों के हेरफेर का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद दवा व्यवसायियों ने आपात बैठक कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति तैयार की।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मिठू रोड स्थित एक मेडिकल दुकान में लंबे समय से दवाइयों के स्टॉक में लगातार कमी देखी जा रही थी। इसके बाद दुकान संचालक नितिन कुमार साव ने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जांच के दौरान कर्मचारी दीपक कुमार सिंह पर दवा चोरी करने के साथ-साथ कलेक्शन की राशि में भी हेरफेर करने का आरोप सामने आया। इसके बाद उसे पकड़कर बैंक मोड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

 

घटना के बाद मिठू रोड के दवा व्यवसायियों ने एक आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक में धनबाद कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश दुदानी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दवा चोरी की बढ़ती घटनाएं पूरे व्यापार जगत के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी की दवाइयों की खरीद-बिक्री में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

व्यवसायियों ने निर्णय लिया कि दुकानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा कर्मचारियों के सत्यापन और स्टॉक की नियमित जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

संवाददाता: नीतीश कुमार

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

    जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *