सीतामढ़ी में पुलिस-लुटेरों की मुठभेड़, CSP लूटकांड का मास्टरमाइंड फेकन महतो गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 5 अपराधी दबोचे

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रीगा थाना क्षेत्र के चर्चित CSP लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी फेकन महतो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फेकन महतो के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे अभियान में कुल पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रीगा CSP लूटकांड में शामिल अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी फेकन महतो ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Sponsored Advertisement

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अभियान जारी रखते हुए मेहसौल थाना क्षेत्र के हुसैना पुल के पास से चार अन्य आरोपियों—चंदन कुमार, लड्डू कुमार, अविनाश कुमार और कमलेश कुमार—को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी सीतामढ़ी और शिवहर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से लूट और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। फेकन महतो का नाम रीगा CSP लूटकांड सहित कई मामलों में सामने आया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल, एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है।

गौरतलब है कि 1 जुलाई को रीगा थाना क्षेत्र के एक CSP केंद्र से हथियार के बल पर करीब 1.50 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की। गिरोह पर हाल ही में 1.70 लाख रुपये की एक अन्य लूट में भी शामिल होने का आरोप है।

एसपी अमित रंजन ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में लूट, डकैती और संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *