मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मज़दूर दिवस कपर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं उनकी ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी।

श्रमिकों के क्षमतावर्द्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार सतत् प्रयत्नशील है। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है।

राज्यपाल ने कहा है कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। उसके औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि मूल रूप से श्रमिकों के कार्य कौशल पर ही निर्भर करती है।

मई दिवस सम्पूर्ण विश्व में श्रमिकों की एकता एवं संघर्ष का परिचायक है। सरकार श्रमिकों की क्षमता का विकास एवं अधिकारों की सुरक्षा के साथ उन्हें सबल बनाने हेतु सतत प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *