बिहपुर । जयरामपुर तिवारी काली मंदिर परिसर में मंगलवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 62वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी (राजपा) ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में सुतीक्षण कुमार उर्फ शांतनु, शुभम कुमार, संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो, गौतम कुमार, उपप्रमुख गोपालपुर गौतम, सत्यम कुमार, गुड्डू, अभिषेक कुमार, अंकित चौधरी, दिलखुश कुमार, कन्हैया कुमार, श्याम कुमार, बेदानंद मंडल, मुरली मालाकार आदि उपस्थित थे।
